अखनूर। कस्बे के ज्यौड़ियां रोड पर तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद अखनूर से ज्यौड़िया की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक (जेकेओ2सीटी7983) फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दीप कुमार निवासी नई बस्ती और विनय कुमार निवासी चक मोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दियाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद