सांबा। कस्बे के सैनिक क्षेत्र महेश्वर में शुक्रवार शाम को पंजाब परिवहन निगम की बस का टायर खुल गया। इस हादसे में मार्ग पर चल रहे बाप-बेटी घायल हो गए । पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को महेश्वर क्षेत्र में पंजाब से जम्मु की ओर जा रही पंजाब रोडबेज की बस न. पीबी 65 एटी 4061 का टायर खुल गया। इस दौरान मार्ग पर पैदल चल रहे बाप-बेटी महेश पार्वती (22) पुत्र मनी राम निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश और उनकी बेटी दिवयांशी (3) जो अब महेश्वर सांबा में रह रहे हैं। दोनों को बस के टायर ने चपेट में ले लिया। इससे बाप-बेटी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां फौरी उपचार देकर उन्हें जम्मु रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। सनद रहे कि इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व सांबा में एक ट्रक का टायर खुलने से दो लोग घायल हो गए थे।