सांबा कस्बे में सब्जी की दुकान के सामने बिजली के खंबे के साथ टकराई मिनी वस
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के सुंब मार्ग पर मिनी बस स्टाप पर बुधवार को एक मिनी बस एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह दस बजे कस्बे से सुंब के लिए चली मिनी बस न. जेके 21 सी 5214 के चालक ने लापरवाही बरती। चालक ने बस स्टाप से 50 मीटर दूर एक सब्जी की दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से बस को टकरा दिया। इससे दुकान में सामान ले रहे ग्राहकों में से एक मोटरसाइकिल न. जेके 21 जी 4858 और स्कूटी न. जेके 2 बीपी 0970 को चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि वह लोग सब्जी की दुकान के अंदर थे, जिससे उन्हें मामूली चोर्टें आइं, जबकि मोटरसाइकिल व स्कूटी बुरी तरह से टूट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में रिंकू शर्मा (30) पुत्र राधे कृष्ण निवासी उत्तरवहानी सांबा, बंसो देवी (67) पुत्र छज्जू राम निवासी छन्नी मानसां, गीता देवी (50) वर्ष पत्नी मदन लाल निवासी सरना सांबा, दर्शना देवी (29) पुत्री सोम राज निवासी उत्तरवहनी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। चालक फरार बताया गया है।