फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के नाले में गिरने से प्रधानाचार्य घायल, जम्मू रेफर

विज्ञापन
सांबा कार हादसे मे घायल प्रचार्या को जम्मु रैफर करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के गंगेरी के निकट सोमवार दोपहर बाद एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें उधमपुर के निजी स्कूल की एक प्रधानाचार्य घायल हो गई। पुलिस के अनुसार आज दोपहर बाद सांबा मानसर मार्ग के गंगेरी के निकट मालवाहक ट्रकों से बचने की कोशिश करते एक बरीजा कार न. जेके 14 जी 5189 एक नाले में गिर गई। परिणाम स्वरूप कार में सवार उधमपुर के एक निजी ब्रह्म ऋषि बावरा स्कूल की प्रधानाचार्य चिन्मय ज्योति व उनके साथ अन्य घायल हो गए। चिन्मय ज्योति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां फौरी उपचार देकर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें