सांबा कुत्ते द्वारा घायल का उपचार करते डॉक्टर
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद एक लावारिस कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सुभाष निवासी मंडी डंसाला सांबा ने बताया कि वह हाईवे पर जा रहे थे । इस दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया व नाक काट लिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। एक अन्य बीरबल निवासी कटली ने बताया कि वह परिवार के साथ मार्ग पर चल रहा था कि लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। वह भी जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एक अन्य महिला प्रकाशो ने बताया कि वह हाईवे पर जा रही थी। पीछे से कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और उसे काटकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते के काटने से छह लोगों का उपचार किया जा रहा है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से अपील की है कि कस्बे में घूम रहे लावारिस कुत्तों पर नकेल कसी जाए।