फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर अड्डा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत हो गई है चतरू राम (85) पुत्र रसीला राम निवासी गुडवाल विजयपुर शनिवार देर शाम को सरोर अड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें