फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग कार्थोली क्षेत्र में गैस प्लांट के सामने शनिवार को ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक रिसपाल पुत्र करनैल सिंह निवासी हीरानगर जिला कठुआ ट्रक नंबर जेके 08सी 3924 लेकर कठुआ से जम्मू की ओर जा रहा था। कार्थोली गैस प्लांट के पास ट्रक को मोड़ने लगा, वहीं दूसरी ओर से कार चालक राघव महाजन पुत्र बृजमोहन गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 आरएस पुरा कार लेकर जा रहा था। ट्रक सामने आ जाने से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान बृजमोहन गुप्ता पुत्र हंसराज गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-3 आरएस पुरा, सपना गुप्ता पत्नी प्रदीप गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-5 बाड़ी ब्राह्मणा, सायरा गुप्ता पुत्री अंकित गुप्ता निवासी नई बस्ती जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें