फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने दो वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत

विज्ञापन
सड़क पर पैदल चल रही युवती घायल अवस्था में उप जिला अस्पताल में इलाज के दौरान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव सुचेतपुर कुलियां कंगवाला में शनिवार दोपहर बाद एक वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गुजरात से श्रमिकों को लेकर बोलेरो वाहन दोपहर को कंगवाला के सुचेतपुर कुलियां गांव पहुंचा। श्रमिक सामान उतार चुके थे।
विज्ञापन

वाहन चालक ने वाहन को पीछे किया। इसी बीच श्रमिक रामदास की दो वर्षीय बच्ची अनन्या पीछे खड़ी थी। बोलेरो कार के चालक ने वाहन को पीछे किया तो बच्ची वाहन के टायर के नीचे आकर कुचल गई। घायल बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
पैदल चल रही युवती को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव कोटली चाडका में शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रही युवती को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों घायल हो गए। उन्हेें उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। युवती की पहचान सुनैना पुत्री हरबंस लाल कोटली चाड़का और घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान रिंकू पुत्र ओमप्रकाश लंगोटिया के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें