सांबा। कस्बे के सैनिक क्षेत्र महेश्वर में शनिवार शाम एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। महेश्वर के निकट कार न. जेके 21 सी 7167 और ट्रक न. एचपी 38 एफ 2858 में टक्कर होने पर कार में सवार बनारसी दास (60) पुत्र इशर दास निवासी चक मंगा सांबा और अरुण बख्शी (52) पुत्र कृष्ण लाल निवासी हीरानगर घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अरुण बख्शी को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।