रामगढ़ के तहसील मार्ग पर गिरा पेड़।
रामगढ़। क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई बारिश और आंधी से तहसील के पास एक पेड़ गिर गया। इस कारण आसपास की बिजली की तारें टूट गईं और कई घंटे बिजली गुल रही। दूसरी तरफ पेड़ गिरने के कारण सीमावर्ती गांव नंगा, चक बबराल, पलोटा गांव आने जाने वालों का रास्ता भी कुछ घंटे तक बंद रहा, जिससे लोगों और स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हुई। कड़ी मेहनत के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काटा और रास्ते को खोला। करीब पांच घंटे बाद बिजली बहाल हुई। संवाद