फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के गांव करालिया स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह एक महिला ने देखा कि खेत में एक युवक पड़ा है। पास में मोटरसाइकिल भी गिरी थी। इस पर उसने गांव के लोगों को फोन से जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गांव के युवाओं ने उक्त युवक को खेत से बाहर निकालने के साथ रामगढ़ पुलिस को सूचित किया। इसके बाद युवक को रामगढ़ के सीएचसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नीरज सिंह पुत्र श्री स्वर्ण सिंह निवासी रंगूर कैंप के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नीरज वीरवार सुबह अपने दोनों भाइयों को विजयपुर में छोड़ने के लिए गया था। वापसी में करालिया गांव के पास मोटरसाइकिल फिसलने से खेतों में जा गिरा। उधर, नीरज की मौत की जानकारी गांव में फैलते रही मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें