गाय को बाहर निकालते हैं स्थानीय लोग और पुलिस
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री ओम हॉस्पिटल के नजदीक एक गाय नाले में गिर गई। वह बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन असफल रही। जैसे ही इस बारे में स्थानीय लोगों को पता चला, वह तुरंत इकट्ठे हो गए। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। गाय को बाहर निकालने के लिए जेसीबी लाई गई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी डालकर गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इसमें वह सफल हो गए और गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि गाय को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी। वह बाहर निकलने के बाद चली गई। संवाद