बाड़ी ब्राह्मणा में सेना के वाहन में दूध के टंकर ने मारी टंकर।
बाड़ी ब्राह्मण। सब्जी मंडी के पास दूध टैंकर ने खड़े सैन्य वाहन में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी चालक को मामूली खरोंचे आई हैं। मंगलवार सुबह को एक सैन्य वाहन सड़क किनारे खड़ा था। फौजी बाहर कुछ सामान लेने के लिए गए थे। दूसरी ओर विजयपुर से जम्मू जा रहे एक दूध टैंकर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने की वजह चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ना बताया जा रहा है। टक्कर से बड़ा हादसा होने के बावजूद भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। चालक की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी सट्टाका चक के रूप में हुई है। संवाद