फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट कार नाले में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वीर भूमि के निकट बुधवार को एक स्विफ्ट कार नाले में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार कठुआ से सांबा की ओर हाईवे पर चल रही थी। इस बीच चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह वीर भूमि के निकट एक नाले में गिर गई। इसमें चालक मनप्रीत सिंह (25) पुत्र सुजान सिंह निवासी हरदु मुठी राजबाग कठुआ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दायरा कर लिया व पोस्टर्माटम करा कर शव वारिसों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें