सांबा। सुपवाल में एक साथ पर तीन वाहनों के टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर बाद सुपवाल हाईवे पर एक साथ तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें बस न. जेके 02 सीए 7181, स्विफ्ट कार एचपी 38 सी 2626 और स्कूटी नंबर जेके 03 8410 टकरा गए। इसके परिणामस्वरूप स्कूटी सवार दो व्यक्ति सहैद अहमद पुत्र गुलाम हसन, निवासी बिजबिहाड़ा अनंतनाग, रईस अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल घायल हो गए। घायलों को एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद