बिश्नाह। बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर 13 में अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी मजदूर की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
घायल बच्ची की पहचान प्रीति कुमारी(6) पुत्री अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। संवाद