बाड़ी ब्राह्मणा। रेलवे क्रॉसिंग के पास स्कूटी और ट्राले की भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार अनिल वर्मा पुत्र शिवलाल निवासी जख राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास जा रहा था। वीरवार देर रात को एक ट्राला दूसरी ओर से आ रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्राला ने स्कूल में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। ट्राला ड्राइवर कमल कुमार निवासी नेहरू नगर ललितपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पकड़ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद