बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर कठुआ से जम्मू जाते हुए तीन वाहन टकरा गए। गनीमत यह रही कि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तेज रफ्तार गाड़ियां कठुआ से जम्मू की ओर जा रही थीं। अचानक से आगे जा रही गाड़ी ने ब्रेक लगा दी और पीछे चल रहे वाहन टकराए गए। इसमें गाड़ियों को हल्का नुकसान पहुंचा है। इनमें सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। संवाद