फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एसपीओ की मौत, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में हाईवे पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात थाने से हाजिरी लगवा कर ड्यूटी पर जा रहे एसपीओ सुनील सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी मनोहर गोपाला सांबा और हेड कांस्टेबल बलकार चंद निवासी खखर्याल कठुआ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों लोग मार्ग पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बलकार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें