बाड़ी ब्राह्मणा। रेलवे चौक पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिलक राज (20) पुत्र विशन दास और नरेश कुमार (45) पुत्र अमरनाथ निवासी बिलावर मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहे थे। वे पहलवान रेस्टोरेंस में काम करते थे। रविवार शाम को वह बाइक से रेस्टोरेंट्स से बाहर निकले तो रेलवे चौक पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए। मौके पर इकट्ठे भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद