सांबा। सिडको चौक पर शुक्रवार को एक ट्रक व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जम्मू की ओर जा रही स्कूटी न. जेके 21 सीएफ 8038 को पीछे चल रहे ट्रक न. एचआर 61 बी 3490 ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार पवन कुमार पुत्र नानक चंद निवासी जानीपुर जम्मू घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को जिला अस्पताल में रखा है। संवाद