फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। घगवाल के सनूरा गांव में मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गांव सनूरा के पास दो मोटरसाइकिल जेके 21 एफ- 7332 व जेके 21 ए-1700 की भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को घगवाल के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। इसमें साहिल सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी वार्ड-5 सनूरा को जीएमसी रेफर कर दिया। साहिल सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल माहिर सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी वार्ड-2, घगवाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें