सांबा। सैन्य क्षेत्र माहेश्वर के निकट हाईवे पर बुधवार को एक होटल के पास खडे़ ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक उस समय होटल पर था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के अनुसार ट्रक न. एनएल 02 क्यू 7585 हाईवे के किनारे एक होटल के पास खड़ा था। चालक सुरजीत कुमार होटल की ओर गया कि ट्रक में आग लग गई। बताया गया है कि ट्रक में पैंट कारखाने का केमिकल भरा था। संवाद