सांबा। जिला में टांडा के निकटवर्ती गांव चक दियाला में रविवार को दो लोगों के कच्चे कुल्ले में आग लग गई। इससे कुल्ले में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद चक दियाला के मोहम्मद अरशद और मोहम्मद अरफान के कच्चे कुल्ले में आग लग गई। इससे कुल्ले में रखा सामान जल गया और एक गाए भी जिंदा जल गई। बताया गया है कि कुछ नगदी भी जल गई है। फायर टैंडर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।