सांबा। जिले के बलोढ़ गांव में रविवार की शाम बिजली गिरने से घर के अंदर रखा सामान जल गया। घर के लोग उस समय शादी में गए थे। घटना के बारे में ग्राम निवासी राम पाल चौधरी ने बताया कि घर के लोग शादी में गए थे। जब वह लौटे तो घर के अंदर का काफी सामान जल चुका था। छत टूट गई थी और बिजली के उपकरण भी जल चुके थे। घर में रखा फ्रिज, इनवर्टर, कूलर आदि जल गए। संवाद