सांबा। मानसर मोड़ के निकट एक डंपर व कार की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार की ब्रेजा कार न. जेके 21 0096 को एक डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें कार सवार दिलबाग सिंह पुत्र दरबार सिंह निवासी सरना सांबा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक किरण कुमार को हिरास्त में ले लिया है।