सांबा। सुपवाल क्षेत्र के हाईवे पर एक स्कूटी और बाइक की टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुपवाल क्षेत्र में हुई। जब एक स्कूटी पीबी 35 एए- 3870 सांबा से विजयपुर की ओर जा रही थी। सुपवाल पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल ने उसमें टक्कर मार दी। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। उधर स्कूटी सवार दंपति को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए इमरजेंसी अस्पताल विजयपुर लाया गया। उनकी पहचान हंसराज पुत्र राम दित्ता और उनकी पत्नी कैलाशो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद