सांबा के बाडर्र मार्ग पर गिरा पेढ,छह घंटे तक मार्ग रहा अबरूद्व
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिला के रेईयां में मार्ग किनारे लगा बरगद का पेड़ गिर गया। इस कारण सांबा-राजपुरा बार्डर मार्ग करीब छह घंटे तक बंद रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने पेड़ काट कर छोटे वाहनों के लिए रास्ता बनाया। रेईयां निवासी विजय सिंह काटल ने बताया की रेईयां बस स्टाप के निकट मार्ग किनारे एक बरगद का पेड़ था। शनिवार दोपहर एक बजे आहिस्ता-आहिस्ता पेड़ गिरने लगा। उस समय मार्ग पर आवाजाही नहीं थी। एक मिनी बस वहां खड़ी थी। चालक ने बड़ी होशियारी के साथ बस को हटा लिया। पेड़ एक दुकान पर गिरा, जिससे उसका शटर टूट गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने स्वयं ही पेड़ की टहनियां काट कर रास्ता बनाया। उनके अनुसार करीब छह घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से पेड़ की टहनियां हटाई गई। स्थानीय लोगों में रोष था कि जिला प्रशासन की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। ब्यूरो