फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत, दो अन्य महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। अरनिया थाने के अंतर्गत गांव पिंडी कैंप में रविवार देर शाम को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से सड़क पार कर रही एक महिला की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान बिन्नी देवी (45) पत्नी सुरिंदर सिंह गांव पिंडी कैंप के रूप में हुई। वहीं, घायल महिलाओं की पहचान निर्मला देवी पत्नी डिप्टी सिंह गांव पिंडी कैंप और कमलेश कुमारी पत्नी गार सिंह निवासी पिंडी कैंप के रूप में हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक विशाल चिब पुत्र हरबंस सिंह को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसकी बाइक (जेके20ए-0400) भी जब्त कर ली गई है।
उधर, दुर्घटना में घायल हुई दोनों महिलाओं का इलाज अरनिया अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मृतक महिला का शव बिश्नाह उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। सोमवार सुबह इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें