विशनह उप जिला अस्पताल में सड़क पार करते हुए मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति का इलाज ?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। उसकी पहचान मनोहर लाल शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा गांव सुल्तानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद