रिंग रोड पर दो विभिन्न हादसों में 2 युवक गंभीर रूप से घायलो का इलाज करते उप जिला अस्पताल विशनह के ड?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र से निकलने वाली रिंग रोड पर सोमवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उसकी पहचान संजीव कुमार गांव तिरीडीया रामगढ़ के रूप में हुई।
वहीं दूसरी घटना मंगलवार दोपहर को रिंग रोड रतनाल फ्लाईओवर के नीचे एक मिनी बस द्वारा एक युवक को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में बिश्नाह अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उसकी पहचान साहिल कुमार पुत्र बलवीर कुमार गांव रतनाल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों हादसों में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।