विशनह क्षेत्र के गांव रतनाल मैं बेकाबू मारुति कार चालक की टक्कर से घायलो का इलाज करते उप जिला अस्?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव रतनाल में एक तेज रफ्तार मारुति कार की टक्कर से चार लोग घायल हो गए। कार चालक मौके से भागने के चक्कर में गांव रतनाल चौक में जैसे पहुंचा वहां तेज रफ्तार कार से चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ और सड़क किनारे चल रही दो अन्य कारों से जा टकराई। इससे तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान हरजीत पुत्र सरदारी लाल निवासी अरनिया, भारती शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी कोठे सदोत्रे बिश्नाह, देव राज पुत्र अमरनाथ निवासी रामनगर, उधमपुर, कृष्ण लाल पुत्र पुरुषोत्तम निवासी कोठे सदोत्रे के रूप में हुई है। जबकि इस हादसे के दोषी को गुस्साए लोगों ने पकड़ कर बिश्नाह पुलिस को सौंप दिया। उसके साथ एक अन्य साथी को भी लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ट़्रक की चपेट में आने से राहगीर घायल
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर जख्मी हो गया है। अजय सिंह निवासी समेलपुर बुधवार को सिडको चौक पर पैदल जा रहा था। वहीं जम्मू से ट्रक चालक ट्रक नंबर जेके 03बी 7127 को लेकर जा रहा था। अचानक से अजय सिंह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद