विशनह उप जिला अस्पताल में घायल स्कूटी सवार का इलाज करते डॉक्टरों की टीम
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव रिहाल और रख मगाल के बीच एक स्कूटी सवार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। घायल स्कूटी सवार की पहचान हरपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गांव रख मगाल के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद