फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजली करंट लगाने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव खाना चक में एक किसान की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान बोधराज पुत्र बुआ दित्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन

बुधवार को खेत में सब्जी लगाने के लिए बोधराज सफाई कर रहा था। इस दौरान सिंचाई के लिए पानी की मोटर से करंट लग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व गांव वासियों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित बताया। गांव खाना चक सरपंच दर्शन लाल सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है। बोधराज अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया है। सरपंच ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से संबंध रखता था। इसलिए इसकी मदद होनी चाहिए। गौरतलब है कि गत माह गांव बडियाल ब्राह्मणा में पिता के साथ खेत में कार्य करते समस 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई थी। इस संबंध में कस्बे के रमेश चौधरी का कहना है कि कई किसानों द्वारा सिंचाई के लिए मोटरें लगाए जाने पर दूसरे किसानों के खेतों में तारें निकली होने पर इस पर की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस संबंध में ऐसे किसानों से पूछताछ करनी चाहिए जो दूसरे किसानों के’ खेतों में जमीन में पड़ी तारों के चलते लोगों को जाने गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें