फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक को सांप ने डसा, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। धान की रोपाई के लिए दूसरे राज्यों से क्षेत्र में पहुंचे एक श्रमिक को सांप ने उस समय डस लिया जब वह खेत में धान की रोपाई कर रहा था। श्रमिक की पहचान अशोक पुत्र थितर दास निवासी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे यह श्रमिक खेतों में धान रोपाई कर रहा था। इसी बीच पहले से खेत में मौजूद एक सांप ने उसकी उंगली पर डस लिया। जलन व दर्द होने से अन्य साथियों ने उसे पीएचसी अरनिया उपचार के लिए पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें