फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीरनगर में ट्रेक्टर के नीचे आने से युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव अमीर नगर में सोमवार का दिन कूड़ा राम के घर मुसीबत का पहाड़ बनकर टूटा। कूड़ा राम का पुत्र रवि कुमार जो पेशे से निर्माण सामग्री का काम करता था। सोमवार सुबह घर पर खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर रहा था। इस बीच गियर में खड़े ट्रैक्टर को सेल्फ मारने पर ट्रैक्टर स्टार्ट होकर रवि कुमार के ही ऊपर चढ़ गया। इससे वह बुरी तरह से कुचल गया। घरवालों ने उसे इलाज के लिए बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद रवि कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते की पूरे इलाके में मातम छा गया। किसी को भी रवि कुमार की मृत्यु होने की खबर पर यकीन नहीं हो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें