फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान छत पर मोबाइल चला रहे युवक पर आसमानी बिजली गिरी। जीएमसी रैफर।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बा के साथ लगते गांव टिंडे खुर्द में सोमवार को हुई बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ एक किशोर पर बिजली गिर गई। इस दौरान वह छत पर मोबाइल चला रहा था। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान सुनील कुमार (16) पुत्र यशपाल के रूप में हुई। स्थानीय निवासी एक युवक विनय कुमार के अनुसार सुनील कुमार अपने दोस्त के साथ छत पर मोबाइल चला रहा था। बिजली गिरने से सुनील कुमार छत पर अचेत होकर गिर पड़ा। विनय कुमार ने इस बारे में परिजनों को सूचित किया। परिवार के लोग सुनील को इलाज के लिए बिश्नाह अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुनील को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें