विजयपुर। थाना गांव रांजडी में 40 वर्षीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल खंभे से टकरा गई। इसमें वह जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार सुरजीत सिंह (40) पुत्र जगीर सिंह निवासी पलोटा (रामगढ़ ) मोटरसाइकिल से रांजडी जा रहा था। इस बीच उसका नियंत्रण बिगड़ गया और मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई, हादसे में वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां तैनात डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में विजयपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद