बिश्नाह। बिश्नाह क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव चक्क बाणा निवासी राहुल शर्मा पुत्र विशंभर शर्मा के जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल शर्मा 19 अप्रैल को बाड़ी ब्राह्मणा में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा राहुल शर्मा को गंभीर हालत में जीएमसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से राहुल शर्मा को होश नहीं आया। शनिवार को राहुल शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीएमसी अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। राहुल के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार पुरमंडल स्थित श्मशान घाट में कर दिया। राहुल शर्मा की मौत की खबर का पता चलते ही क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त हो गया। संवाद