अरनिया। सड़क हादसे में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतका की पहचान कमलेश कुमारी (35) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी पसगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमारी गांव चक जबतू में पैदल चल रही थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। उसके सिर में गहरी चोट लगी और उसका सिर फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर हादसा होने के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया, शव को पंचनामे के लिए भेज दिया।