आरएस पुरा। गांव लगाडेयाली में रविवार शाम को करंट लगने से एक किशार की मौत हो गई। उसकी पहचान अनिल कुमार (17) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि घर में लगे पंखे की तार की चपेट में आने पर उसे करंट लगा है। अचते अवस्था में परिवार के सदस्य उसे उपजिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका निरीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। संवाद