फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से बच्चे की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के साढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक कार पलटने से उसमें सवार पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि कार (जेके20बी-2286) माहौर की तरफ आ रही थी। इस दौरान साढ़ क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव कार्य के दौरान पांच वर्ष के बच्चे को मृत पाया गया, जिसकी पहचान अरमान मीर पुत्र वसीम मीर के रूप में हुई। अन्य सभी घायलों को सीएचसी माहौर लाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सलमा कौसर (14), रियान मीर (12) तथा सुदाम मीर (18) सभी पुत्र व पुत्री जावेद मीर निवासी माहौर और शेख पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी माहौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें