रियासी। रविवार देर शाम जिले के दूरदराज इलाके डग्गनटॉप में एक ईको कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के अनुसार माहोर-डग्गनटॉप मार्ग पर ईको कार अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान रियाज अहमद और समीना अख्तर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में शकील अहमद, माहिरा और मेराज शामिल हैं। उन्हें पीएचसी बुद्धल लाया गया, जहां से माहौर रेफर कर दिया गया।