रियासी। जिला के कोड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो के सड़क के नीचे पलट जाने से उस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवारा को तेज रफ्तार बोलेरो (जेके20ए-7611) अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जरनैल सिंह निवासी मसलोत और जोध सिंह निवासी पठानकोट धायल हो गए। बाद में दोनों को अरनास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।