फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस की तत्परता से बची दो लोगों की जान

विज्ञापन
रियासी में दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य करती अरनास पुलिस। संवाद।
विज्ञापन
रियासी। अरनास पुलिस की तत्परता से दुर्घटना होने के बाद जल्द चलाए गए बचाव कार्य के चलते दो लोगों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार रियासी की तरफ आ रहे ईको वाहन कंथान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही एसएचओ अरनास सुमित मगोत्रा टीम के साथ तुरंत मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंचे और घायल दो लोगों को पीएचसी अरनास पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के उपरांत दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शफीक निवासी बग्गा और 95 वर्षीय अब्दुल समद निवासी बग्गा के रूप में हुई है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें