फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बनिहाल के पास ट्रक से टकराई कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल में काजीगुंड सुरंग के पास बुधवार दोपहर एक कार के ट्रक से टकराने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जम्मू से श्रीनगर जा रही तेज रफ्तार कार (जेके08के 9990) बनिहाल में काजीगुंड सुरंग के पास ट्रक से पीछे की तरफ टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुशांत सिंह (35), प्रणब सिंह (33) और अरुण (25) सभी निवासी कठुआ के रूप में हुई है। बनिहाल थाना के एसएचओ मोहम्मद अफजल वानी ने कहा कि तीनों घायलों को विशेष इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्टेशन बनिहाल में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें