रामबन के बनिहाल में दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रक
- फोटो : UDHAMPUR
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बनिहाल के बाहरी इलाके टी-चौक पर दो भारी भार वाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक चालक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक टी-चौक बनिहाल में श्रीनगर से जम्मू जा रहा सेब लदा ट्रक (जेके03एच-9255) ओवरटेक करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (जेके05ई-1251) से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। पुलिस ने घायल चालक की पहचान लियाकत फारूक भट पुत्र फारूक अहमद भट निवासी सोपोर जिला बारामूला, कश्मीर के रूप में की है। संवाद