रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी में वीरवार दोपहर को चलती बस से सड़क पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उधमपुर से रामबन जा रही बस (जेके02आर-3655) से एक महिला यात्री नाशरी में सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान रामबन के सनासर क्षेत्र निवासी अमन उल्लाह की पत्नी जुबैदा बेगम (45) के रूप में की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए बटोत अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच के लिए थाना बटोत में मामला दर्ज किया है। संवाद