फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल में खाई में गिरी टाटा मोबाइल, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के बनिहाल इलाके में रविवार शाम को टाटा मोबाइल वाहन के खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार श्रीनगर की ओर जा रही दवाओं की खेप से लदी एक टाटा मोबाइल (जेके01एजी-7368) जब बनिहाल इलाके में पहुंची तो सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कफायत करीम पुत्र करीमुल्ला निवासी चनपोरा पाईन करनाह कुपवाड़ा और नजीर अहमद पुत्र अब्दुल हामिद निवासी टंगडार घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल बनिहाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थाना बनिहाल में लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें