फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाइक चालक ने राहगीर को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस थाना के अंतर्गत मंडलिका मेहरा में तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीर को रौंद दिया। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार (जेके 02 सीएन 2217) जम्मू से मढ की ओर जा रहा था। वहीं, राहगीर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान टक्कर के कारण राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार भी बुरी तरह से घायल हो गया। लोगो नें घायल को उपजिला अस्पताल मढ पहुंचाया जहां से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। दोमाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक की पहचान निखिल (14) वासी चक जागर मढ के रूप में हुई। वहीं, मृतक की पहचान राम सिंह (70) पुत्र स्वर्गीय गरीब दास वासी मन्याल ब्राह्मणा नागवानी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें